BARNAWAPARA DIARY
This blog is for eco-tourism, entrepreneurship and Startups improvements in social responsibility, creating awareness about nature conservation,
Thursday, July 21, 2022
PHOTO STORY 02: BARNAWAPARA
Sunday, July 17, 2022
PHOTO STORY 01: खानाबदोस
Photo Story: खानाबदोस
Saturday, July 16, 2022
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 24: चित्रकोट जलप्रपात
छत्तीसगढ़ की पहचान चित्रकोट जलप्रपात
नमस्कार मित्रों,
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 24 में आप सबका स्वागत है। मानसून के सक्रीय होने बाद प्रदेश में बहुत अच्छी बारिश हो रही है और सभी नदी- नाले और जलप्रपात अपने पुरे यौवन में हैं। ऐसे में सप्ताहांत में अपने मित्रों संग या सपरिवार किसी खुबसूरत जगह पर जाने का मन करे और चित्रकोट की छवि आँखों के सामने ना आये ऐसा संभव नहीं है। चित्रकोट जलप्रपात राजधानी रायपुर से 273 कि.मी.दूर बस्तर ज़िले की इन्द्रावती नदी पर स्थित एक बेहद खुबसूरत जलप्रपात है। इसकी ऊँचाई लगभग 90 फीट है जहाँ वर्षाकाल में अथाह जलराशि का प्रवाह अत्यंत ही मोहक दिखाई पड़ता है। चित्रकोट जलप्रपात को को अपने विशाल आकार के कारण भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है। यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे विशाल तथा सर्वाधिक जल प्रवाह करने वाला जलप्रपात है।
यहाँ सपरिवार ठहरने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा कॉटेज की व्यवस्था है तथा हरित पर्यटन की दृष्टि से उपयुक्त कैंप साईट भी हैं जहाँ आप स्थानीय लोगों के बीच रहकर स्थानीय व्यंजन तथा लोक संगीत का आनंद ले सकते हैं। आप जब भी यहाँ जाएँ आसपास स्थानीय लोगों से धूप (होम हवन आदि में प्रयोग में आने वाली पूजा सामग्री) लेना ना भूलें। यहाँ मिलने वाली धुप का सुगंध अत्यंत ही दिव्य, अलौकिक तथा पवित्र होता है। इसकी खासियत यह है कि इस धुप को जलाने पर इससे चांदी के रंग का स्वेत चमकदार धुंवा निकलता है और इसकी सुगंधी से पूरा वातावरण अध्यात्मिक तथा भक्तिमय हो जाता है।
तो मित्रों आप भी तैयार हो जाइये इस सप्ताहांत चित्रकोट जलप्रपात से मिलने के लिए।
बारिश के दौरान यात्रा में अपना विशेष ख्याल रखें और बस्तर के नौसर्गिक सुन्दरता का आनंद लें।
मिलते हैं अगले पड़ाव में तब तक आप सबको नमस्कार
जय जोहार
Saturday, July 9, 2022
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 23 : माता के मंदिरों से भालुओं का अलौकिक लगाव
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग: माता के मंदिरों से भालुओं का अलौकिक लगाव
नमस्कार मित्रों
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग की 23वीं कड़ी में आज चर्चा करेंगे छत्तीसगढ़ के दो ऐसे देवी मंदिरों के सम्बन्ध में जिनका प्रकृति के साथ एक अलौकिक सम्बन्ध है। चहुँ ओर से वनाच्छादित छत्तीसगढ़ राज्य में देवियों के अनेक रूप हैं जिनमें स्थानीय लोगों की अगाध श्रद्धा है। राज्य के ऐसे ही दो देवी मंदिर हैं जो वनक्षेत्रों में स्थित हैं जहाँ प्रतिदिन संध्या आरती के समय भालुओं का परिवार पहाड़ियों से उतरकर भक्तों के बीच शामिल हो जाता है। श्रद्धालु अपने बीच भालुओं को पाकर रोमांचित तथा उत्साहित हो जाते हैं। पूरी तरह स्वछन्द ये वन्यजीव अत्यंत सहजता के साथ भक्तों के बीच न केवल उपस्थित रहते हैं बल्कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले प्रसाद भी अत्यंत शालीनता के साथ ग्रहण करते हैं और माता की आरती के बाद वापस वनक्षेत्र में लौट जाते हैं। आइये संक्षिप्त में जानते हैं दोनों मंदिरों के बारे में
1. मुंगई माता मंदिर: माता का यह मंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में रायपुर से
लगभग 82 किलोमीटर तथा पटवा से 6 किलोमीटर पर बावनकेरा नामक गांव के समीप स्थित है। राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप पहाड़ियों के बीच स्थित होने के कारण भरी मात्रा में प्रकृति प्रेमी यहाँ पहाड़ी की चोटी में चढ़कर आसपास के वनक्षेत्र के विहंगम दृश्य को अपने कैमरे में कैद करते हैं। मुंगई माता को माता दुर्गा का ही एक अवतार माना जाता है।
2. चंडी माता मंदिर, घुंचापाली, बागबहरा: माता का यह मंदिर रायपुर से लगभग 90 किलोमीटर तथा महामुन्द से 38 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित है। मुंगई माता मंदिर की तरह यहाँ भी प्रतिदिन संध्या आरती के समय भालुओं का परिवार यहाँ आता है तथा भक्तों के बीच रहकर व प्रसाद ग्रहण कर वापस वनों में चला जाता है। वर्तमान में यहाँ 4 भालुओं का परिवार आता है जिसमें एक मादा तथा 3 शावक हैं।
तो मित्रों है न ये आश्चर्यजनक एवं अलौकिक ? आप सब भी इस खुबसूरत घटना के साक्षी बनने जरुर जाएँ। हालाँकि भक्त जन यहाँ भालुओं को अपने हाथों से प्रसाद खिलते हैं परन्तु आप सबसे निवेदन है कि इन वनजीवों से सुरक्षित बनाये दुरी रखें ताकि कभी भी कोई अप्रिय घटना न होने पाए।
मिलते हैं अगले पड़ाव में तब तक घूमते रहिये, प्रसन्न रहिये
आप सबको
राम राम जय जोहार
Saturday, July 2, 2022
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 22 : स्वयंभू भगवान भूतेश्वर महादेव
एक अद्भुत शिवलिंग जिसका आकार प्रतिवर्ष बढ़ रहा है ।
भूतेश्वर नाथ महादेव के पृष्ठ भाग में भगवान शिव की प्रतिमा विराजित है, जहाँ भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिक, नंदी जी के साथ विराजमान है। शिवलिंग मे एक दरार होने के कारण इसे अर्धनारीश्वर के रूप मे पूजा जाता हैं।
इस स्वयंभू शिवलिंग का बढ़ता हुआ आकार आज भी आश्चर्य एवं शोध का विषय है। स्थानीय लोगों की मानें तो शिवलिंग का आकार प्रतिवर्ष 5 से 6 इंच तक बढ़ रहा है। जानकारों के अनुसार पुरातत्व विभाग द्वारा प्रतिवर्ष इस शिवलिंग की जाँच की जाती है तथा शिवलिंग के बढ़ने की पुष्टि की गयी है। स्थानीय लोगों में इस शिवलिंग से सम्बद्ध एक और किंवदंती प्रचलित है जिसके अनुसार शिवलिंग से समय समय पर गाय के रंभाने जैसी आवाज आती है इस आश्चर्यजनक घटना के कारण स्थानीय जन इसे भकुर्रा महादेव के नाम से भी जानते हैं ।
Saturday, June 25, 2022
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 21: माता कौशल्या मंदिर चन्द्रखुरी
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग: माता कौशल्या
मंदिर चन्द्रखुरी
नमस्कार मित्रों,
मर्यादा
पुरुषोत्तम भगवान् श्री राम का हमारे छत्तीसगढ़ राज्य से विशेष सम्बन्ध है यह बात
हम सभी जानते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के लोग
भगवान श्रीराम को अपना भांजा मानते हैं क्योंकि माता कौशल्या जो कोशल क्षेत्र की
बेटी एवं राजा दशरथ की पत्नी थीं, का जन्मस्थान राज्य की राजधानी से लगभग
27 किलोमीटर दूर चंद्रखुरी गाँव को माना जाता है।
स्थानीय जानकारों एवं मान्यताओं के अनुसार माता कौशल्या के मंदिर का निर्माण 7वीं –
8वीं शताब्दी में सोमवंशी राजाओं द्वारा करवाया
गया था, तथा कालांतर में मंदिर के क्षतिग्रस्त होने पर अनेकों बार पुनर्निर्मित
किया गया । मंदिर के वर्तमान स्वरुप का निर्माण 1973
में कराया गया माना जाता है।
चंदखुरी
गांव में जलसेन तालाब के मध्य में माता कौशल्या का प्राचीन मंदिर स्थित है जो कि
पूरी दुनिया में माता कौशल्या का इकलौता मंदिर है।
वर्तमान में इस
मंदिर परिसर में प्रदेश सरकार के द्वारा निर्माण किया
जा रहा है। यहां भगवान श्रीराम की लगभग 100
फीट ऊंची भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। यह मंदिर चहुंओर से विशाल तालाब से घिरा
हुआ है। प्रदेश सरकार इसे धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है।
मंदिर प्रांगण में माता कौशल्या के अतिरिक्त अनेक देवी देवताओं की मूर्तियां
स्थापित हैं। मंदिर प्रांगण के चारों ओर फैली विशाल जलराशि में समुद्र मंथन तथा
शेष शैय्या पर विराजित भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित है।
मित्रों
आप सब भी सप्ताहांत में सपरिवार माता कौशल्या तथा रामलला के दर्शन को जरुर जाएँ एवं
दर्शन लाभ लें । महाकवि संत श्री तुलसी दास जी ने कहा है:
“एक घडी आधो घडी, आधो के पुनि आध, तुलसी चर्चा राम की कटही कोटि अपराध।
मिलते हैं अगले पड़ाव की ओर
तब तक आप सबको जय जोहार, प्रणाम, राम
राम
Saturday, June 18, 2022
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 20: कुनकुरी का महा गिरिजाघर
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग: कुनकुरी का महा गिरिजाघर
नमस्कार मित्रों,
छत्तीसगढ़ प्रदेश की अनेक विशेषताओं में एक विशेषता यह भी है कि हमारे प्रदेश में प्रत्येक धर्म के पूजा स्थल हैं जहाँ लोग सामान रूप से ईश्वर की प्रार्थना करने जाते हैं। प्रदेश में हिन्दू, बौद्ध, जैन, मुस्लिम, सिख एवं इसाई सभी धर्मों के धार्मिक पर्यटन स्थल हैं जहाँ विशिष्ट अवसरों पर श्रद्धालुओं का मेला लगता है। आइये चलते हैं ऐसे ही एक धार्मिक स्थल में जहाँ वर्ष में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
जैसा कि पिछले अंकों में हमने देखा कि में जशपुर जिला अपनी समृद्ध जैव विविधता के साथ साथ नैसर्गिक तथा धार्मिक पर्यटन का केंद्र भी है। धर्मिक महत्त्व के इन स्थलों में एक नाम प्रमुखता से आता है कुनकुरी के चर्च का जिसे महागिरिजा घर भी कहा जाता है। कुनकुरी का यह चर्च जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कुनकुरी शहर में स्थित है ।
इस चर्च की विशेषता यह है कि इस चर्च को एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च होने का गौरव प्राप्त है जिसमें लगभग 10000 से अधिक लोग एक साथ प्रार्थना कर सकते हैं। संभवतः यही कारण है की इसका नाम महागिरिजाघर भी है .
स्थानीय लोगों में इस महागिरिजाघर के प्रति अत्यंत श्रद्धा है, श्रद्धालु यहाँ प्रतिदिन प्रार्थना करने आते हैं। इस चर्च की वास्तुकला बेहद आकर्षक है, यही कारण है कि श्रद्धालु दूर दूर से इसकी एक झलक पाने के लिए खींचे चले आते हैं एवं इसकी बेजोड़ सुन्दरता को अपने कैमरे में कैद करके ले जाते हैं। बताया जाता है कि इस चर्च के विभिन्न अंगों को अलग अलग स्थानों से लाया गया है जैसे – चर्च के छत को उड़ीसा के राउरकेला से, खिडकियों में बने संस्कार झारखण्ड से , इस चर्च में लगे घंटी को केरल से और क्रॉस के उपर बने कबूतर जिसे पवित्र आत्मा का प्रतीक माना जाता है उसे छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से लाया गया है।
इस पवित्र महागिरिजघर का कुनकुरी शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। चर्च के निर्माण के बाद यहाँ लोयोला स्कूल तथा होलीक्रॉस अस्पताल का निर्माण हुआ एवं कुनकुरी जो पूर्व में एक छोटा सा गाँव था, धीरे धीरे आज कुनकुरी शहर बन चूका है।
तो मित्रों जब भी आप जशपुर क्षेत्र में घुमने जाएँ एक बार कुनकुरी का यह महा गिरिजाघर अवश्य देखें
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 43: छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती राजिम
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 43: छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती राजिम नमस्कार मित्रों, पवित्र “माघ” का मास चल रहा है, माघ का महीना हमार...
-
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग : दक्षिण कोशल की राजधानी श्रीपुर नमस्कार मित्रों, आज आपको दक्षिण कोशल की पुराकालीन राजधानी श्रीपुर अर्थात ...
-
छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 41: जैन तीर्थ कैवल्य धाम , कुम्हारी नमस्कार मित्रों , हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक विरासत...
-
प्रागैतिहासिक काल के रहस्यों की साक्षी कंक ऋषि की नगरी कांकेर इतिहास वेत्ताओं तथा स्थानीय जानकारों के अनुसार कांकेर नगर प्राचीनकाल से ऋषियो...
















