अपनी जानकारी और विधाओं को कभी भी कम करके मत आंकिये
सन 1997 - 98 की बात होगी जब मैंने खाद्य प्रसंस्करण के सम्बन्ध में पढ़ना और उस पर सोचना शुरू किया तब मेरी बहुत सी बातों पर मित्र और परिवार वाले हंसा करते थे जैसे जब मैं कहता कि एक दिन लहसून और अदरक का पेस्ट मिलेगा जिसे जब मर्जी उपयोग में ला सकते हैं, ऐसे ही डिब्बा बंद सब्जियां, समोसे, बड़े और पराठे। फिर समय बीत गया और हम सबने खाद्य प्रसंस्करण के अनेक स्वादिष्ट नमूने देखे। खाद्य प्रसंस्करण की तकनीक का हमारे देश और राज्य से बहुत पुराना नाता है परन्तु पेशेवर और व्यावसायिक सोच की कमी के कारण हमने अपने धरोहरों को स्वान्तः सुखाय ही उपयोग किया वहीँ दूसरी और विदेशी कंपनियों ने हमारी सोच और जीवन शैली का अध्ययन कर खूब व्यवसाय किया फिर चाहे वो ईस्ट इंडिया कंपनी हो या फिर कोई और सभी बड़ी विदेशी कम्पनियों ने भारत को एक समृद्ध उपभोक्ता बाजार के रूप में देखा और व्यापार किया है। हमारे देश में आज भी इतनी पुरातन तकनीक और बौद्धिक सम्पदा है कि व्यवस्थित और चरणबद्ध ढंग से कार्य करने पर देश से आधी बेरोजगारी तो यूँ ही मिट सकती है। जरुरत है सिर्फ अवसर को पहचानने की और पाश्चात्य सभ्यता के पीछे चलने की हमारी मानसिकता को त्यागने की।
आज मैं जिन दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात करना चाहता हूँ पहला यह कि हमें व्यवसायिकता सीखनी होगी और दूसरा अपनी बौद्धिक क्षमता की समय रहते रक्षा करनी होगी। इन दोनों बातों को समझने के लिए हम दो अलग अलग उदहारण देखते हैं पहला ये कि जिस देश में अतिथि को मीठे पानी, छांछ और लस्सी से स्वागत किया जाता था आज वहीँ लोग प्लास्टिक बोतलों में बंद पानी पीना अपने सेहत के प्रति जागरूकता समझते हैं। आप सभी को याद होगा कि गर्मी के दिनों में हम सब प्याऊ का इंतजाम करते थे और अनजान राहगीर को भी मटके से ठंडा पानी पिलाकर विदा करते थे। व्यावसायिकता और बाजारवाद ने आज पानी के व्यवसाय को करोड़ों रूपए का बना दिया पर हमारी तहजीब और सामाजिक ताने बाने को बदलकर रख दिया। तात्पर्य ये है कि हमें भी अपने ज्ञान का उपयोग कर व्यापार तो करना है पर विदेशी कंपनियों की तर्ज पर अपनी विरासत को ख़तम नहीं करना है ना ही अपनी संस्कृति को बदलने देना है। अच्छा होता कि कोई मंगलू या बुधारू अपने गांव के जल स्त्रोतों का देखरेख करता, सारे गाँव को पानी मुहैय्या करता और बदले में सभी लोगों से शुल्क ले लेता। न गाँव के कुओं का जल सूखता न ही तालाब सूखते।
दूसरी कहानी और भयावह है और वो है हमारी बौद्धिक सम्पदा। जिसकी रक्षा करना अनिवार्य सा हो गया है,
आप सभी ने कार्टून चैनलों में अनेक ऐसे कार्यक्रम देखे होंगे जिनके रंग बिरंगे पात्रों का अधकचरा संवाद और अव्यवहारिक हरकतें सिर्फ बाजारवाद के अनुरूप होती हैं ताकि बाद में बच्चों को कार्टून पात्रों का खिलौना बेचा जा सके इसमें न कोई सन्देश होता है और न ही संस्कार होता है। हम अगर अपनी दादी नानी की कहानियों को तकनीक से जोड़कर प्रस्तुत करें और अपने पात्रों का परिचय नयी पीढ़ी से करायें तो शायद नयी पीढ़ी भी प्राचीन परंपरा और संस्कृती को आत्मसात करे। ऐसे अनेक विधाओं पर जिसमें लोक गीत, लोक नृत्य और तीज त्यौहार की अनेकानेक परम्पराएं हैं जिन पर विचार किया जा सकता है।
इसके साथ ही कॉपीराइट, पेटेंट और ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन पर भी जागरूकता की आवश्यकता है। जरा सोचिये कि आपको एक दिन ये सुनने को मिले कि किसी खास व्यंजन पर किसी कंपनी का कॉपीराइट है या किसी खास मसाले का पेटेंट अमेरिकन कंपनी के पास है या फिर वॉलमार्ट जैसी कंपनियों के आने से टमाटर, मिर्च और हरा धनिया आपको केवल मेम्बरशिप कार्ड पर ही उपलब्ध हो। आपको अजीब लग रहा होगा और हंसी भी आ रही होगी पर जैसा मैंने बताया पहले भी ऐसी हंसी और उपहास का अनुभव ले चूका हूँ।
हाल ही में जब अपने गाँव के दौरे पर था तो रास्ते में वो जगह खली दिखी जहाँ एक बूढी दाई उड़द के बड़े और सिलबट्टे की चटनी के साथ चाय बेचती थी, शायद अब वो कभी न मिले पर मेरा मानना है कि उस वक़्त अगर दाई को व्यावसायिकता समझ में आ जाती तो शायद दुनिया भर में उसके बड़े और चटनी के स्टोर्स होते, क्योकि जहाँ तक स्वाद का सवाल है वैसा स्वाद किसी भी होटल में नहीं मिलेगा। इसी तरह हमारे अचार, मसाले, और व्यंजनों का भी यही हाल है। जरुरत सिर्फ जागरूकता ही है कि जो कुछ भी हमारे पास है उसकी नियम पूर्वक रक्षा करना ही हमारा पहला दायित्व है।
अपने विचार जरूर साझा करें
धन्यवाद !