Saturday, July 16, 2022

छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 24: चित्रकोट जलप्रपात

छत्तीसगढ़ की पहचान चित्रकोट जलप्रपात 

नमस्कार मित्रों,

छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 24 में आप सबका स्वागत है। मानसून के सक्रीय होने बाद प्रदेश में बहुत अच्छी बारिश हो रही है और सभी नदी- नाले और जलप्रपात अपने पुरे यौवन में हैं।  ऐसे में सप्ताहांत में अपने मित्रों संग या सपरिवार किसी खुबसूरत जगह पर जाने का मन करे और चित्रकोट की छवि आँखों के सामने ना आये ऐसा संभव नहीं है।  चित्रकोट जलप्रपात राजधानी रायपुर से 273 कि.मी.दूर  बस्तर ज़िले की इन्द्रावती नदी पर स्थित एक बेहद खुबसूरत जलप्रपात है। इसकी ऊँचाई लगभग 90 फीट है जहाँ वर्षाकाल में अथाह जलराशि का प्रवाह अत्यंत ही मोहक दिखाई पड़ता है। चित्रकोट जलप्रपात को को अपने विशाल आकार के कारण भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है। यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे विशाल तथा सर्वाधिक जल प्रवाह करने वाला जलप्रपात है। 

यहाँ सपरिवार ठहरने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा कॉटेज की व्यवस्था है तथा हरित पर्यटन की दृष्टि से उपयुक्त कैंप साईट भी हैं जहाँ आप स्थानीय लोगों के बीच रहकर स्थानीय व्यंजन तथा लोक संगीत का आनंद ले सकते हैं। आप जब भी यहाँ जाएँ आसपास स्थानीय लोगों से धूप (होम हवन आदि में प्रयोग में आने वाली पूजा सामग्री) लेना ना भूलें। यहाँ मिलने वाली धुप का सुगंध अत्यंत ही दिव्य, अलौकिक तथा पवित्र होता है।  इसकी खासियत यह है कि इस धुप को जलाने पर इससे चांदी के रंग का स्वेत चमकदार धुंवा निकलता है और इसकी सुगंधी से पूरा वातावरण अध्यात्मिक तथा भक्तिमय हो जाता है। 

तो मित्रों आप भी तैयार हो जाइये इस सप्ताहांत चित्रकोट जलप्रपात से मिलने के लिए। 

बारिश के दौरान यात्रा में अपना विशेष ख्याल रखें और बस्तर के नौसर्गिक सुन्दरता का आनंद लें।  

मिलते हैं अगले पड़ाव में तब तक आप सबको नमस्कार 

जय जोहार 







No comments:

छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 43: छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती राजिम

  छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 43: छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती राजिम नमस्कार मित्रों, पवित्र “माघ” का मास चल रहा है, माघ का महीना हमार...