Friday, September 2, 2022

छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 30: ढोलकल गणेश

छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 30: ढोलकल गणेश  

नमस्कार मित्रों,

पृथ्वी पर प्रथम पूजनीय, बुद्धि के देवता, विघ्न विनाशक श्री गणेश जी विराजे हुए हैं तथा अनेक स्थानों पर उनकी पूजा श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से की जा रही है।  ऐसे में "छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग" की आज की कड़ी मैं समर्पित करता हूँ गौरीसुत श्री गजानन महराज को और आपको लिए चलता हूँ राज्य के दक्षिण भाग में बसे दंतेवाड़ा क्षेत्र में जहाँ दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर फरसपाल गांव के समीप पहाड़ियों के शीर्ष पर लगभग 3000 फीट की ऊंचाई पर गणेश जी की अद्भुत प्रतिमा स्थापित है। ढोलकल गणेश के नाम से प्रसिद्द इस अलौकिक मूर्ति के  पीछे अनेक मान्यताएं एवं किंवदंतियाँ हैं जिनमें भगवान परशुराम तथा श्री गणेश जी के मध्य युद्ध का प्रसंग भी प्रचलित है । स्थानीय श्रद्धालुओं एवं पुरा-विशेषज्ञों का मानना है कि भगवान गणेश की यह मूर्ति लगभग 1000 वर्ष पुरानी है जिसका निर्माण नागवंशी शासकों द्वारा 9 वीं से 11 वीं शताब्दी के मध्य  कराया गया। मूर्ति की ऊंचाई लगभग 3 फीट और चौड़ाई लगभग 3.5 फीट है। जिस स्थान पर यह मूर्ति विराजमान है वहां पहाड़ी के शिखर से समस्त क्षेत्र का अवलोकन किया जा सकता है।  ऐसा प्रतीत होता है मानों श्री गणेश जी की दृष्टि समस्त क्षेत्र में है और उनका आशिर्वाद यहाँ जन जन  को प्राप्त है।  यह स्थान प्रकृति प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं के मध्य अत्यंत प्रसिद्द है। वर्तमान में स्थानीय युवाओ द्वारा यहाँ  पर्यटकों के रात्रि विश्राम का प्रबंध सशुल्क किया जाता है| प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर एवं धार्मिक आस्था के इस केंद्र में हरित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। 

तो इस सप्ताहांत आप भी कीजिये श्री गणेश जी महाराज के इस अद्भुत प्रतिमा के दर्शन। 

मिलते हैं अगले पड़ाव में तब तक आप सभी मित्रों को जय जोहार

जय छत्तीसगढ़  


ढोलकल गणेश जी का चित्र सधन्यवाद श्री ईश्वर पटेल जी के सौजन्य से 




   


No comments:

छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 43: छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती राजिम

  छत्तीसगढ़ के रंग देखिये मेरे संग अंक 43: छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती राजिम नमस्कार मित्रों, पवित्र “माघ” का मास चल रहा है, माघ का महीना हमार...